बावल: सुनील चौहान। दिल्ली जयपुर हाईवे पर ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। थाना कसौला पुलिस को दी शिकायत में जींद के गांव हेट निवासी सतपाल ने बताया कि वह हाईवे स्थित केरावात ट्रासंपोट में कार्यरत है। वह कार से कार्यालय की ओर आ रहा था कि उसके गांव निवासी सुरेश व अब्बदुल बाइक से उसके कार्यालय की ओर आ रहे थे। हाईवे पर एक् ट्राला चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर गए तथा घायल हो गए। दोनो को रेवाडी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां पर डाक्टरो ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। ट्राला चालक हादसे के बाद वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने घायल के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया है।
P Chauhan
मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।














