Accident in Dharuhera: केंटर ने बाइक सवार इ्ंजीनियर को कुचला, दो घरों में छाया मातम

On: February 6, 2026 5:09 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में हुआ हादसा: केंटर ने बाइक सवार इ्ंजीनियर को कुचला, दो घरों में छाया मातम

Accident in Dharuhera: धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड पर अलावलपुर गांव के पास बुधवार रात को कैंटर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार इंजीनियर की उपचार के दौरान के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि बिहार के जिला शिवहर, थाना शिवहर, पोस्ट परराही के गांव फातलाचक के रहने वाला इसलाहुददीन उम्र करीब 21 भिवाडी की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह बुधवार रात को ड्यूटी करने के बाद बाइक से धारूहेड़ा बास रोड स्थित कालोनी में आ रहा था । बास रोड पर अलावलपुर गांव के पास रात को पीछे से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।Accident in Dharuhera

जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर डायल 112 टीम पहुंची तथा उसे घायल अवस्था में उसे पहले धारूहेड़ा तथा बाद में रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे गुरुवार शाम को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन सहित फरार हो गया।

दो घरों में छाया मातम: मृतक के मामा नदीम ने बताया कि इसलाहुददीन की मंगनी हो चुकी थी तथा 12 अप्रैल को शादी होनी थी। हादसे की सूचना पाकर दोनो घरो मे मातम छा गया। धारूहेड़ा पुलिस ने केंटर चालक के ख्लिाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दि

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now