Accident: हाईवे पर बाइक सवार को कूचला

On: May 22, 2024 8:13 AM
Follow Us:

Accident in Rewari  : दिल्ली जयपुर हाईवे पर  (nh 48) कापडीवास के पास एक वहान की चपेट में आने से बाइक सवार युवकी का मौत हो गई।

सेक्टर छह पुलिस के अनुसार, राजस्थान के चुरू जिले का रहने वाला श्रीकांत (29) अपने जीजा रवि शंकर के पास धारूहेड़ा स्थित एमटू के सोसायटी में रहता था। साथ ही वह सिधरावली स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। मंगलवार की रात वह ड्यूटी से वापस धारूहेड़ा लौट रहा था।

रास्ते में कापड़ीवास फ्लाइओवर के समीप उसकी बाइक को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद श्रीकांत सड़क पर जा गिरा। आरोपी चालक ने गाड़ी को रोकने की बजाए उसके ऊपर ही चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना किसी राहगिरे ने उसके जीजा को दी। सूचना के बाद जीजा रवि शंकर और सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल में श्रीकांत के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं रवि शंकर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now