मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Accident: एनएच 48 पर घायल हुए युवक ने तोडा दम, शिनाख्त नहीं

On: October 28, 2021 12:09 PM
Follow Us:

धारूहेडा: सुनील चौहान। दिल्ली जयपुर हाईवे पर धारूहेडा में यश बैंक के पास सडक हादसे में घायल हुए युवक ने पांच दिन बाद पीजीआई रोहतक में दम तोड दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र करीब 36 साल है। थाना धारूहेडा पुलिस ने अनुसार 23 अक्टूबर की रात को टीम गश्त पर थी। यश बैंक के पास करीब 36 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पडा हुआ मिला था। पुलिस ने उसे रेवाडी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई में रैफर किया था। जिसने गुरुवार को रोहतक में उपचार के दौरान दम तोड दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कादयान ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को शवगृह में रखा हुआ है। आस पास के थानों में मृतक की फोटो शेयर की गई है ताकि शिनाख्त हो सके।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now