Asian Wrestling Championships: अभिमन्यु व सुजीत ने किर्गिस्तान में लहराया परचमAsian Wrestling Championships: अभिमन्यु व सुजीत ने किर्गिस्तान में लहराया परचम

Asian Wrestling Championships: इंडिया के दो पहलवानो ने एक बार फिर विदेश में परचम लहराया दिया है। 6 साल बाद भारत को दो गोल्ड दिलाकर पुरानी यादे ताजा कर द है। अंडर-23 विश्व चैंपियन सुजीत और अभिमन्यु ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाए। सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में शनिवार को वर्ल्ड अंडर-23 चैंपियन सुजीत और अभिमन्यु ने अपने-अपने पुरुषों के फ्रीस्टाइल फाइनल मुकाबलों में भारत को दो गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है।

बजरंग पूनिया के छह साल बाद फिर जीता गोल्ड: बता दे कि किर्गिस्तान के बिश्केक में जारी चैंपियनशिप में सुजीत ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल में उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव के खिलाफ 8-1 से जीत दर्ज करवाई । बता दें इसी के सा​थ ही बजरंग पूनिया के छह साल बाद इस भार वर्ग में एशियन चैंपियनशिप का गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।

अभिमन्यु ने पुरुषों के 70 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल में 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर को 5-3 से हराया है।

सुजीत ने शुरुआती राउंड में धीमी शुरुआत की, क्योंकि जलोलोव ने पकड़ बनाए रखी और भारतीय पहलवान को हमला करने का मौका नहीं दिया, लेकिन 23 वर्षीय भारतीय पहलवान ने दूसरे राउंड की शुरुआत में ही तेजी दिखाई और उज्बेक पहलवान के खिलाफ अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अभिमन्यु ने पुरुषों के 70 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल में 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर को 5-3 से हराया है।

गोल्ड मेडल जीतकर फोर्स और देश का नाम रोशन किया: सीआईएसएफ सेंट्रल रेसलिंग टीम के 24 वर्षीय पहलवान हेड कांस्टेबल अभिमन्यु ने किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में 70 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर फोर्स और देश का नाम रोशन किया है।

संदीप मान को नहीं मिली सफलता: बता दे कि संदीप मान के पास भारत के लिए गोल्ड मेडल्स की हैट्रिक पूरी करने का मौका था, लेकिन पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग के एक कड़े मुकाबले वाले फाइनल में उन्हें 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •