पर्यटकों के लिए नई सौगात, दिल्ली में शुरू होंगी बैंगनी रंग की इलेक्ट्रिक बसें, सफर होगा बेहद खास

On: October 11, 2025 3:12 PM
Follow Us:
पर्यटकों के लिए नई सौगात, दिल्ली में शुरू होंगी बैंगनी रंग की इलेक्ट्रिक बसें, सफर होगा बेहद खास

अब दिल्ली घूमने आने वाले लोगों को एक नया अनुभव मिलने वाला है। दिल्ली पर्यटन विभाग जल्द ही शहर की सड़कों पर बैंगनी रंग की खास बसें चलाने जा रहा है। ये बसें पर्यटकों को प्रधानमंत्री संग्रहालय, युद्ध स्मारक, नया संसद भवन, भारत मंडपम और दिल्ली हाट जैसे खूबसूरत जगहों की सैर कराएंगी।

इन बसों की खूबसूरती सिर्फ रंग तक सीमित नहीं होगी। उनका डिजाइन और लुक भी बेहद आकर्षक होगा। बसों के बाहर सिग्नेचर ब्रिज, कुतुब मीनार, इंडिया गेट और भारत मंडपम जैसे दिल्ली के प्रसिद्ध स्थलों की तस्वीरें बनाई जाएंगी ताकि इन्हें दूर से ही पहचाना जा सके। इन बसों का मकसद है कि दिल्ली की संस्कृति और इतिहास को देशी व विदेशी सैलानियों तक रोचक तरीके से पहुंचाया जाए।

किराया और सुविधा

इन बसों का किराया वयस्कों के लिए 500 रुपये और 6 से 12 साल के बच्चों के लिए 300 रुपये रखा गया है। ये बसें इस महीने के अंत तक सड़कों पर उतर जाएंगी। दिल्ली पर्यटन विभाग ने इसके लिए डीटीसी से नौ मीटर लंबी नई इलेक्ट्रिक बसें ली हैं। ये बसें प्रदूषण रहित और पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल होंगी।

यात्रा का रूट

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, शाम के समय चलने वाले ये टूर प्रधानमंत्री संग्रहालय से शुरू होंगे। संग्रहालय शाम 6 बजे तक खुला रहता है, इसलिए उसके बाद वहीं से बसें रवाना होंगी और युद्ध स्मारक, नया संसद भवन, भारत मंडपम और दिल्ली हाट की सैर कराएंगी।

बस यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ एक टूर गाइड भी रहेगा, जो हर स्थल की कहानी और उसकी ऐतिहासिक अहमियत के बारे में बताएगा। इस पहल का उद्देश्य है कि लोग दिल्ली को सिर्फ देखें नहीं, बल्कि उसकी विरासत को महसूस भी करें।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now