IAS Preeti Hooda: हिंदी मीडियम वाली लड़की ने UPSC में गाड़ दिया झंडा, पिता चलाते हैं बस

On: May 26, 2025 10:54 AM
Follow Us:
SUCCESS

IAS Preeti Hooda: Iदिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बस चालक की बेटी प्रीति हुड्डा ने आईएएस बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में AIR 288 हासिल की। प्रीति हुड्डा ने सीमित संसाधनों के बीच इस कठिन रास्ता को पार कर अपने पिता का नाम रोशन किया है। प्रीति के आईएएस बनने की कहानी काफी प्रेरणादायक है। IAS Preeti Hooda

आईएएस प्रीति हुड्डा

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बस चालक की बेटी प्रीति हुड्डा ने यूपीएससी परीक्षा में AIR 288 हासिल की करके यह साबित कर दिया कि सफलता संसाधनों और सुविधाओं की मोहताज नहीं होती है।

10वीं 12वीं के नंबर

प्रीति हुड्डा का जन्म और पालन-पोषण हरियाणा के बहादुरगढ़ में सीमित आर्थिक संसाधनों वाले परिवार में हुआ। प्रीति की स्कूली शिक्षा हरियाणा में ही हुई। उन्होंने कक्षा 10 में 77% और कक्षा 12 में 87% अंक प्राप्त किए।

जेएनयू से की डिग्री

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज से हिंदी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बाद में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से हिंदी में पीएचडी की पढ़ाई पूरी की!

हिंदी से यूपीएससी का किया सफर

प्रीति हुड्डा ने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी हिंदी माध्यम से करने का फैसला किया और हिंदी साहित्य को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना। उनके पिता दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) में बस ड्राइवर के पद पर कार्यरत थे, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी भी आर्थिक तंगी को आड़े नहीं आने दिया!

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now