धारूहेड़ा: वार्ड तीन के बजरंग नगर में एक परिवार की दबगंता को पिछले कई दिनों से झेलना पड रहा है। कालोनी की एक महिला ने पानी निकासी की नाली में ईंट लगाकर नाली को बंद कर दिया है जिससे पानी की निकासी ठप हो गई है। कालोनीवासियों ने नपा सचिव को शिकायत दे कर इसे खुलवाने की मांग है।

बता दे नपा की ओर से कालानी में पानी की निकासी के लिए पक्की नाली बनवाई हुई है। लेकिन कालोनीवासियों का अरोप है सत्यप्यारी पत्नी बलवान सिंह ने नाली में पक्की ईंट लगा दी है जिसे पानी की निकासी रूक गई है।


इसे खुलवाने के लिए कई बार कालोनी वासियों ने उससे बात की लेकिन कोई सुनाई नहीं की गई है। परेशान होकर 65 से अधिक ग्रामीणों ने हस्तारयुक्त एक शिकायत नपा सचिव को दी है।

















