बेटी होने पर रेवाड़ी के एक परिवार ने मनाया अनोखा जश्नबेटी होने पर रेवाड़ी के एक परिवार ने मनाया अनोखा जश्न

Rewari news: हरियाणा के रेवाड़ी में बेटी होने पर अनोखा जश्न मनाया गया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। बावल के रायपुर गांव में पहली बेटी के जन्म पर परिजनों ने डीजे के साथ कुआं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। बेटी के माता-पिता ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।

बच्चों के पिता नवीन कुमार ने कहा कि हर घर में एक बेटी का होना जरूरी है और बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए ताकि समाज का सोच बेटियों के प्रति सकारात्मक हो।

उन्होंने बताया कि पहली बेटी के जन्म की खुशी में हमने गांव रिश्तेदार और भाईचारे को आमंत्रित करके कुआं पूजन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किया है। इस दौरान लोग डीजे पर नाच गा रहे थे और खुशी जाहिर कर रहे थे।

बेटी के पिता ने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तभी सफल होगा जब बेटियों का पालन पोषण भी बेटों के जैसा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। शिक्षा खेल नौकरी और अन्य क्षेत्रों में बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है ऐसे में समाज को अपना सोच बदलना होगा। बेटियों को भी बराबरी का अधिकार देना होगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

वह पूजन कार्यक्रम के दौरान लड़की के मां ने अपने हाथ में एक पोस्ट लिया था जिसमें लिखा था की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। यह पोस्ट समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रहा था। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग परिवार की जमकर रहे हैं। रेवाड़ी का यह संदेश पूरे हरियाणा में पहुंच रहा है।

Also Read:Haryana weather news: एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ,आज रेवाड़ी गुरुग्राम सहित इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश

कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान पूरे परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा था लोग खूब नाच रहे थे। बेटी के जन्म की ऐसी खुशी देखकर समाज में एक सकारात्मक संदेश देखने को मिलेगा।

Also Read: Rewari news : रेवाड़ी टंकी कांड पर आरती सिंह राव सख्त, बोली- रिपोर्ट आते ही होगी कड़ी कार्रवाई

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •