back to top
Home Haryana News Haryana Crime News: युवक पर जानलेवा हमला, 10 बदमाशो ने किया ताबड़तोड़...

Haryana Crime News: युवक पर जानलेवा हमला, 10 बदमाशो ने किया ताबड़तोड़ वार

Haryana Crime News: करनाल जिले में दिनदहाड़े एक युवक के साथ मारपीट की गई। कॉलेज से घर लौट रहे एक छात्र पर अचानक 10 युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। करनाल जिले के घड़ौरा के नए बस स्टैंड के पास यह घटना हुई है।

शुक्रवार की दोपहर करनाल के सरकारी कॉलेज से युवक एक युवक अपने घर जा रहा था तभी घरारा बस स्टैंड के पास 10 से अधिक युवकों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान देव के रूप में हुई है जो करनाल का ही रहने वाला है।

वारदात के समय जिन युवकों ने देव के ऊपर हमला किया था उन्होंने उसकी चेन लूट लिया। आनंद आनंद में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया इसके बाद परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की।

घड़ौडा थाना के द्वारा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के द्वारा परिजनों को भरोसा दिलाया गया है कि पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों की पहचान कर लेगी और हमलावरों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि इस घटना को हम अच्छी तरह से जांच पड़ताल करेंगे और जल्द से जल्द आरोपियों को ढूंढ निकालेंगे। वहीं घायल देव की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर के द्वारा देव का इलाज किया जा रहा है।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।