Haryana: पराली जलाने वालो की अब खैर नहीं, जुर्माने के साथ अब होगी FIR

On: October 17, 2024 3:02 PM
Follow Us:

Haryana: एक बार फिर हरियाणा में एक्यूआर बिगडने लगा है। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही पराली जलाने केस भी आने लगे है। इसी के चलते वायु प्रदूषण भी बढने लग है। प्रशासन द्वारा कंट्रोल में करने के प्रयास इस बार सख्ती बरती जा रही है।

 

दर्ज़ होगी FIR, इतना लगेगा जुर्माना
पराली जलाने वालो की अब खैर नहीं है। अब तक पराली जलाने पर ₹2500 प्रति एकड़ का जुर्माना लगाने का प्रावधान था। लेकिन अब FIR दर्ज कराने के आदेश किए गए है। अब माना जा रहा है इस निर्णय के बाद पराली जलाने के मामलों में कमी आएगी और प्रदूषण खराब नहीं होगा।

हरियाण में जिला प्रशासन द्वारा पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती बरतने का फैसला लिया गया है। अगर कोई भी किसान खेत में पराली जलाता हुआ मिलता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी तथा जुर्माना भी लगाया जाएगा। Haryana

 

पिछले साल हुए थे इतन मामले दर्ज
बता दे कि ​हरियाणा में पिछले साल भी ऐसे 98 मामले दर्ज किए गए थे। अब की साल अभी तक केवल 21 मामले सामने आए हैं। जिनमें से ट्रेस हुए 11 मामलों में आरोपियों से 27,500 रूपए जुर्माना लिया गया है। इतना ही अब तक केवल एक एफआईआर दर्ज हुई है।Haryana

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now