Rewari News: ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के धावक मनुराज ने एक बार पुनः रचा इतिहास

On: September 10, 2024 2:51 PM
Follow Us:
ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल के धावक मनुराज ने एक बार पुनः रचा इतिहास

Rewari News: ग्रामीण अंचल क्षेत्र में स्थित ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल मायण जिला रेवाड़ी के होनहार धावक मनुराज सुपुत्र  सुरेंद्र कुमार ने
खंड स्तरीय तथा जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपने गांव मायण तथा साथ ही अपने विद्यालय ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल मायण जिला रेवाड़ी का गौरव बढ़ाया है।

मनुराज धावक 100 मीटर दौड़ में खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अव्वल रहे साथ ही उसके बाद जिला स्तर की एथलेटिक्स

प्रतियोगिता में भी उन्होंने 100 मीटर रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल मायण को गौरवान्वित किया। Rewari News

छात्र ने यह उपलब्धि 11 से 14 आयु वर्ग की इस खंड व जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम व
द्वितीय स्थान प्राप्त किया। Rewari News

विद्यार्थी धावक की इस शानदार कामयाबी पर स्कूल की निदेशक डॉ प्रवीण यादव ने छात्र धावक को सम्मानित किया तथा उसके
उज्जवल भविष्य की कामना के साथ-साथ आशीर्वाद भी दिया ।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now