Haryana News: मदर टेरेसा पुरस्कार से सम्मानित मिश्री देवी का निधन

On: September 8, 2024 5:25 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी के गांव रोलियावास के रहने वाले सेवानिवृत आईएएस अधिकारी एवं राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह की माता मिश्री देवी का निधन हो गया है। वे करीब 93 वर्षीय साल की ​थी।

गुरूग्राम में किया अंतिम संस्कार: मिश्रा देवी का अंतिम संस्कार रविवार को गुरुग्राम के सुखराली स्थित श्मशान घाट पर किया गया।

मिश्री देवी का पूरा जीवन दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या व जाति प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष में बीता। स्वयं निरक्षर होते हुए भी उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर बल दिया। Haryana News

मिश्री देवी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने वर्ष 2010 में वयो श्रेष्ठ श्रेणी में राष्ट्रीय सर्वोत्कृष्ट मां के पुरस्कार से सम्मानित किया था।

2013 में हरियाणा सरकार ने उन्हें मदर टेरेसा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स ने उन्हें कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित किया।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now