Political News: विधायक चिरंजीव राव पहुंचें धारूहेड़ा, जनता से बरसाए फूल

On: September 8, 2024 11:03 AM
Follow Us:

Political News : कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है जिसमें चिरंजीव राव लगातार दूसरी बार रेवाड़ी से कांग्रेस के प्रत्याशी चुने गए हैं। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने कापड़ीवास पहुंचकर चिरंजीव राव का स्वागत किया।

उमडा सलाब: जैसे ही लोगो का पता चला कि दिल्ली से चिरंजीव राव धारूहेड़ा पहुंच रहे तो बडी संख्या में कार्यकर्ता कापडीवास बोर्डर पर पहुच गए।

कहा कांग्रेस पार्टी ने दोबारा मुझ पर विश्वास दिखाया है इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में और मेरे पिता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की उपस्थिति में नामांकन भरा जाएगा। Political News

kapdiwas 1

भाजपा प्रत्याशी पर प्रतिक्रिया देते हुए चिरंजीव राव ने कहा भाजपा के नेताओं ने ही बता दिया कि भाजपा प्रत्याशी बाहरी है, भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भाजपा के नेता ही सड़कों पर उतर रहे हैं। कोसली की जनता ने नकार दिया तो रेवाड़ी की जनता को थोपा जा रहा है। लेकिन रेवाड़ी की जनता बहुत समझदार है और अपना भला बुरा समझती है।

चिरंजीवी राव ने कहा कि रेवाड़ी के विकास का पहिया जो पटरी से उतर चुका है उसको दोबारा से पटरी पर चढ़ाया जा सके। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कांग्रेस पार्टी महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है।Political News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now