Haryana News: सैनिक स्कूल Rewari का 17वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

On: September 4, 2024 11:24 AM
Follow Us:

Haryana News: गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल का 17वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने एकलगान, मूह गान, नृत्य करके अभिभावकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।Haryana News

Sainik School Rewari:  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य कैप्टन बृजकिशोर, विद्यालय उप-प्राचार्य विंग कमांडर सुनैना चाहार, प्रशासनिक अधिकारी मेजर जयसिंह राठौड़ उपस्थित रहे। वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में स्थापना दिवस समारोह शुरू हुआ।Haryana News

प्राचार्य कैप्टन बृज किशोर ने विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। एनसीसी, खेल-कूद व अकादमिक क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी। कैडेट्स ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। Haryana News

समूह-गान, बाल समूह नृत्य, बालिका समूह नृत्य, मूक अभिनय (माइम) की लोगों ने सराहना की। विद्यार्थियों ने हिन्दी तथा अंग्रेजी एकांकी का मंचन किया।

इस अवसर पर गत अकादमिक सत्र 2023-24 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के होनहार कैडेट्स को पुरस्कार वितरित किए गए । इनमें कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले तथा विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स शामिल रहे । Sainik School Rewari

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now