Rewari News : दिल्ली जयपुर हाईवे पर संगवाडी ओवरब्रिज के पास बिल्डिंग मैटिरियल कार्यालय पर बुधवार को दिनदहाडे सेंघ लगा दी। चोर कार्यालय का ताला तोडकर इनवेटर, बैट्री, एक मोबाइल, कैमरों को डीवीआर चोरी कर ले गए।
गढी बोलनी पुलिस को दी शिकायत में रालियावास के रहने वाले साहिल राव ने बताया कि उसने ओवरब्रिज में पास बिल्डिंग मैटिरियल की दुकान की हुई है। वहीं पर कार्यालय बनाया हुआ है।
सुबह करीब 6 बजे वे कार्यालय बदं करके चाय पीने गए थे। जब वे वापस आए तो कार्यलय का टूटा मिला तथा कार्यालय से इनवेटर, बैट्री, एक मोबाइल, कैमरो को डीवीआर गायब मिले। साहिल ने इसकी शिकायत पुलिस का दी है।














