Rewari News: रेवाड़ी शहर में बेसहारा पशुओं के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही बेसहारा पशु बाजारों की सड़कों पर आ जाते हैं और रात के समय हादसों को न्योता देते हैं।
जगह जगह पशुओ का जमवडा: नगरपरिषद की ओर से भले ही गोवंशो का पकडने का एक एजेसी का ठेका दिया हुआ हो, लेकिन रेवाड़ी मे गोवंश् नहीं पकडे जा रहे है। Rewari News

यहां के बस स्टैंड, नाईवाली, सेक्टर चार, सेक्टर तीन, मैन बाजार व अनाज मंडी में पशुओं के झुंड के कारण लोगों को गुजरना मुश्किल हो जाता है। नपा बेसहारा पशुओं के समाधान को लेकर चुप्पी साधे बैठी है। Rewari News
सिर्फ कागजो में अभियान: बेसहारा पशुओं की समस्या कोई नहीं है। कोर्ट की ओर से भी नपा को फटकार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।















