Rewari News: शिविर में 50 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

On: August 16, 2024 6:44 PM
Follow Us:

Rewari News: ह्यूमन हेल्थ वेलफेयर ट्रस्ट रेवाड़ी रेलवे सुरक्षा बल जीआरपी वार्डन संगठन रेवाड़ी द्वारा रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर में आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।

रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने बताया कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य को सभी लोगों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए इससे किसी अन्य व्यक्ति को जीवनदान मिलता है तथा रक्तदान करने वाले को भी स्वास्थ्य लाभ मिलता है।Rewari News

blood donate camp

उन्होंने बताया कि उन्हें रक्तदान शिविर की प्रेरणा महा निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल जयपुर ज्योति कुमार सतीजा से मिली और उन्हें का अनुकरण करते हुए हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करते हैं इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल रेवाड़ी निरीक्षक व वी के जांगड़े, हरियाणा राज्य ब्लड डोनेशन सब कमेटी के सदस्य व ह्यूमन हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक बलजीत सैनी,  Rewari News

प्रधान अजीत शर्मा,दीपक लाल,नीरज यादव प्रदीप कुमार हेमंत राठी,दीपक सैनी,चिराग सैनी,दिनेश वशिष्ठ,प्रकाश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल तथा आरपीएफ मित्र एवं रेल वार्डन एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य रमेश वशिष्ठ मुख्य रूप से मौजूद रहे।Rewari News

 

ह्यूमन हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now