Euro International School धारूहेड़ा के प्रांगण में हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव के दौरान विद्यालय की अध्यापिकाओं ने नृत्य , संगीत म्यूजिकल चेयर आदि में भाग लेकर इस त्योहार में चार चांद लगा दिए।
विद्यालय प्रबंधन समिति की तरफ से शिक्षिकाओं को तीज की शुभकामनाएं दीं गई। शिक्षिकाओं ने झूले का आनंद भी लिया। स्कूल प्राचार्या मीनू दुबे ने सभी को तीज उत्सव की शुभकामनाएं दीं।Euro International School
कोऑर्डिनेटरस ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम स्कूल में लगातार करवाते रहने का आश्वासन दिया।Euro International School
प्राचार्या ने कहा कि यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है चारों तरफ हरियाली होने के कारण हम इसे हरियाली तीज कहते हैं। यह पर्व प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है।
इस पर्व को हमें मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती मीनू दुबे के साथ उप प्राचार्या और सभी कोऑर्डिनेटर भी उपस्थित रहे।Euro International School













