INLD- BSP ने पहली रैली का किया ऐलान, जानिए इस शहर को क्योंं चुना ?

INLO ABHAY CHOUTALA

INLD- BSP: Haryana  में इसी साल अक्टूबर महीने में होने वाले विधानसभा Election  होने है। Political  वजूद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे दोनों दलों ने 10 अगस्त को पृथला विधानसभा क्षेत्र के बड़े गांव मोहना में एक बड़ी रैली का आयोजन रखा है।

इस बार BJP अकेले ही चुनाव लडेगी। वहीं इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (INLD) ने भी अपने गठबंधन के साथी बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर विधानसभा Election  के लिए शंखनाद कर दिया है।

 

INLO 2

मोहना की गिनती पृथला विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव के तौर पर होती है। पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला अपने हर राजनीतिक कार्यक्रम का आगाज इसी गांव से करते आए हैं।

साल 1987 में जब मोहना गांव बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शामिल था तो यहां से लोकदल की टिकट पर योगेश शर्मा विधायक निर्वाचित हुए थे।

जानिए क्या इस गावं की खासियत

पृथला विधानसभा सीट के Political history की बात करें तो यहां से इनेलो और बीएसपी दोनों ही पार्टियों के नेता पूर्व में विधायक रह चुके हैं। साल 2014 में पृथला विधानसभा सीट से BSP की टिकट पर टेकचंद शर्मा ने विधायक के चुनाव में जीत हासिल की थी।

जबकि NIT Faridabad  से INLD की ओर से नगेन्द्र भड़ाना विधायक चुने गए थे। इसलिए अब दोनों राजनीतिक दल यहां अपने जनाधार के बलबूते विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरना चाहते हैं।

INLD जिलाध्यक्ष देवेंद्र Chauhan ने भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल से हर कोई परिचित हैं। जनता पूरी तरह से बदलाव के मूड में नजर आ रही है।

दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों दलों के कार्यकर्ता रैली को ऐतिहासिक बनाकर सफल करेंगे। इस रैली से पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो जाएगा।

और आने वाले समय में इनेलो- बीएसपी गठबंधन की हरियाणा में सरकार बनेगी। वहीं, साथ ही रैली के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटी लगाई गई है।

ये होंगे खास मेहमान
10 अगस्त को INLD- BSP गठबंधन की इस रैली को ऐलनाबाद हल्के से MLA अभय चौटाला और बीएसपी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद संबोधित करेंगे।

इस रैली को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओ ने इनेलो के सेक्टर- 11 जिला कार्यालय पर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें रैली के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है।

 

 

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan