मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rotary Club of Rewari Men: मनीष अरोड़ा प्रधान व रुचि चौहान बनी सचिव

On: July 31, 2024 2:23 PM
Follow Us:

Rotary Club of Rewari Men: रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेंन ‘ के सत्र 2024 -25 की प्रथम जनरल मीटिंग में रोटेरियन मनीष अरोड़ा ने क्लब के प्रधान का कार्यभार संभाला | ये वर्ष 2015 से क्लब के सदस्य हैं और वर्तमान में रियांश विंडो सॉल्यूशन के फाउंडर डायरेक्टर है |

ये पेसे से इंजीनियर है उन्होंने अपनी डिग्री कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पूरी की है ,उन्होंने अपनी मास्टर इन साइंस बिट्स पिलानी से और एम बी ऐ डिग्री सिंबोसिस यूनिवर्सिटी से की है|यह बचपन से ही बड़े संघर्षशी और जुझारू रहे हैं |

यह भी पढ़ें  Haryana News: साहबी बैराज में फिर मरी ढेरों मछलियां, दूषित पानी बना हुआ जनालेवा

10 वर्ष विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने के बाद उन्होंने मिशन मेक इन इंडिया से प्रेरित होकर अपनी खुद की कंपनी स्थापित की है|उनकी जीवन संगिनी आरती अरोड़ा भी रोटरी क्लब की सदस्य हैं और वर्तमान में हरियाणा शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं|

 

RUCHI

मनीष अरोड़ा रोटरी क्लब के अलावा अन्य सामाजिक कल्याण से जुड़ी संस्थानों से जुड़े हुए हैं|इनका ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रोटरी रसोई’ रहा है|इसके अलावा यह पर्यावरण संरक्षण ,ब्लड डोनेशन कैंप व रोटरी के विभिन्न फोकस एरिया के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं|

यह भी पढ़ें  Haryana News: कुएं में अचानक गिरा बुजुर्ग, रेवाड़ी पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

रुचि चौहान बनी सचिव
‘रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेंन’ के सत्र 2024 25 की प्रथम जनरल मीटिंग में रोटेरियन रुचि चौहान ने क्लब की सचिव का कार्यभार संभाला | ये वर्ष 2020 से क्लब की सदस्य हैं और वर्तमान में हरियाणा शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं| बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित और खेलों में अग्रणी रहने वाली रुचि सदैव अपनी कक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करती रही हैं|

उनकी उपलब्धियां हेतु तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र हुड्डा जी द्वारा इन्हें कॉलेज स्तर पर विभिन्न विषयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर चार उत्कृष्टता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया |इनके जीवनसाथी रोटेरियन जे पी चौहान पूर्व असिस्टेंट गवर्नर भी पिछले 10 सालों से रोटरी के माध्यम से विभिन्न समाज उपयोगी कार्यों में समर्पित भाव से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana: सरकारी बिल्डिंग लीज के विरोध में सांकेतिक धरना जारी, 11 जून को लगाएंगे ताला

सचिव के तौर पर नए वर्ष में बालिका शिक्षा ,नारी- उत्थान, पर्यावरण संरक्षण व समाज हित में कार्य करना उनका ध्येय है, इन्हें रोटरी डिस्ट्रिक्ट टीम में भी जोनल चेयर (सर्वाइकल कैंसर) का पद मिला है

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now