मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dharuhera News: शराब की होम डिलीवरी, गली-मोहल्ले में हैं अवैध शराब के ठिकाने

On: July 26, 2024 7:51 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा में दिखावे की कार्रवाइयां, पेटियों से बिक रही अवैध शराब
वाटसएप से हो रही बुकिंग, ठेके से कम कीमत पर करा रहे उपलब्ध
सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक होती है अवैध शराब की फ्री होम डिलीवरी

सुनील चौहान। धारूहेड़ा: भले ही पुलिस अवैध शराब की  (Dharuhera News) बिक्री पर अंकुश लगाने के दावे कर रही हो, लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ नही है। धारूहेड़ा में अवैध शराब को लेकर दिखावे की कार्रवाइयां हो रहीं हैं। जबकि पेटियों से अवैध देशी-विदेशी शराब रोजाना कस्बे कई ठिकानों पर उतर और बेची जा रही है।

यह भी पढ़ें  Rojgar mela in Rewari: विद्याार्थियो के लिए खुशखबरी! यहां लगेगा रोजगार मेला

मंथली का खेल, पुलिस ने साधी चुप्पी: जब जब पुलिस की ओर से अवैध शराब के लिए सख्ती की जाती है तो ये शराब माफिया कुछ दिन के लिए काम रोक देते है। कुछ दिन बाद ही वहीं खेल शुरू हो जाता है। Dharuhera News

पुलिस शासन ने शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाइयां कर इन्हें उजागर करने व ठिकानों को नेस्ताबूद करने के निर्देश दे रखे हैं। हालत ये है कि शहर और गांवों के सार्वजनिक स्थल, चौक-चौराहे और चाय-पान के खोखे, होटल-ढाबों पर खुलेआम अवैध रूप से शराब बेची एवं परोसी जा रही है।

यह भी पढ़ें  PM Kusum Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, सोलर पंप पर 90% तक पा सकते हैं सब्सिडी, इस तरह करें आवेदन

SHRAB
होम डिलेवरी हो रही अवैध शराब की
चौक-चौराहों गलियों के अलावा अवैध शराब की होम डिलेवरी भी जमकर हो रही है। अवैध कारोबारियों के एजेंट स्कूटी आदि से वाट्सएप गु्रप के जरिए शौकीनों से उनके पसंद के मुताबिक अवैध शराब की बोतलें-क्वार्टर सप्लाई कर रहे। सुबह 9 बजे रात 10 बजे फ्री होमडिलीवरी की सेवा उपलब्ध है।

धारूहेड़ा में एक दर्जन से अधिक ठिकाने अवैध शराब की बिक्री के अड्डे बन चुके हैं। यहां धरपकड़ के नाम पर सिर्फ दिखावे की कार्रवाइयां हो रही है। जबकि नंदरामुपर बास रोड पर छह जगह, सोहना रोड पर दो जगह, औद्योगिक कस्बे में तीन जगह सरेआम शराब बेची जा रही है। कई बार इस ठिकानों पर दबीश भी दी गई लेकिन मोटी मंथली के चलते ये कार्रवाई केवल कागजो में ही होती रहती है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now