Political News Haryana: पानी को लेकर अभय चौटाला ने दिया ऐसा ब्यान कि AAP को लग गई मीर्ची

On: June 23, 2024 1:42 PM
Follow Us:

भूपेंंद्र हुड्डा को ईडी और सीबीआई का डर सता रहा है, जान बचानी जरूरी है
Political News Haryana: अभय चौटाला ने कहा कि आगामी चुनावों में हम ऐसा संगठन बनाएंगे जिसमें बहुत सारी पार्टियां शामिल होंगी। इसके लिए हमने इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा और राष्ट्रीय प्रवक्ता और उनके साथ तीन मेंबर यानी कुल पांच लोगों की ड्यूटी लगाई गई है।

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय चौटाला शनिवार को रेवाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली तथा प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया।

जल सकंट जानिए क्या बोलें: अभय चौटाला ने कहा कि जल संकट तो हरियाणा में है। उन्होंने कहा की आज दिल्ली से ज्यादा रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी को पानी की जरूरत है। पंजाब ने जो हमारा SYL का पानी रोक रखा है। दिल्ली में जल संकट हो रहा है, पंजाब में भी इनकी सरकार पानी नहीं दे रही।

abhay choutala

Political News Haryana: अभय चौटाला ने हाल ही में एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अपने बयान में जल वितरण और संसाधनों के प्रबंधन के मुद्दों को उठाते हुए आप पार्टी की नीतियों की कड़ी आलोचना की। चौटाला ने आरोप लगाया कि आप पार्टी ने जल वितरण में पारदर्शिता और निष्पक्षता की अनदेखी की है, जिससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चौटाला ने अपने बयान में विशेष रूप से दिल्ली सरकार के जल प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि आप पार्टी के नेतृत्व में जल संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है और जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। उनका यह भी कहना है कि आप पार्टी ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ रहा है। Political News Haryana

दिल्ली को अब पता हुआ कि आखिर पानी की कीमत क्या होती है। साफ कहा कि ये तो बीजेपी की सरकार है जो इनको पानी दे रही है, अगर इनेलो की सरकार होती तो मैं नहर बंद कर देता और तब तक एक बूंद पानी नहीं देता जब तक हमारा पानी हमें नहीं मिल जाता।

जो पानी आज दिल्ली को हरियाणा से मिलना है, जो उसे उसके हिस्से में मिला है। हमें भी तो SYL का पानी मिला हुआ है, हमें क्यों नहीं दिया जा रहा।

आगामी चुनावों के लिए बनाएं संगठन

कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पार्टी में ताकत बड़ी होती तो पार्टी छोड़कर कोई नहीं जाता, बल्कि लोग पार्टी में शामिल होते। जब किसी पार्टी का ग्राफ गिरता है, तब उस पार्टी को लोग छोड़कर जाते हैं।

 

अभय ने कहा कि उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा का एक वीडियो देखा जिसमें वो कुलदीप का हाथ पकड़ कर मना रहे थे और जबरदस्ती उन्हें आगे कर पूछ रहे थे कि सभी को बताओ कि आप हमारे साथ हो, छोड़कर नहीं जाओगे। अभय ने कहा कि इस तरह से ये उन लोगों को रोकने चाहते हैं, जो पार्टी से जाना चाहतें हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस के कई नेता पार्टी को छोड़कर चले जाएंगे।

हुड्डा को ईडी और सीबीआई का डर सता रहा: कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव ना लड़ने के सवाल पर कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी हुड्डा राज्यसभा चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। हुड्डा को ईडी और सीबीआई का डर हैं। जैसे केजरीवाल ने भाजपा के प्रति कड़े तेवर दिखाए तो वो जेल गया। हडा समझदार वह अपनी बुढापा जेल में थोडी काटना चाहता है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now