मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: वर्क फ्रॉम होम में कमाई के झांसे में गंवाए 17 लाख, मोटे कमीशन का लालच पडा महंगा

On: June 14, 2024 7:02 PM
Follow Us:

Rewari : मोटे कमीशन का लालच एक युवक को महंगा पड गया। शातिर गिरोह से पहले मोटा कमीशन देकर उसे विश्वास में लिया। वर्क फ्रॉम होम में कमाई का लालच करीब 17 लाख की ठगी हो गई।

गांव कान्हावास निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते है। करीब छह माह पहले उसके पास टेलीग्राम एप के जरिए एक मैसेज आया। जिसमें वर्क फ्रॉम होम के जरिए घर बैठे ही कमीशन का झांसा दिया था। सुधीर ने एप के जरिए शातिर से संपर्क साधा और फिर वर्क फ्रॉम शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें  Train News: न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के चलते इन गाडियों के बदले रूट व समय, यहां पढें ट्रेनो के नाम

मोटा कमीशन लेना पडा महंगा: 6 जनवरी को पहली बार उसे काम शुरू करने से पहले 10 हजार रुपए जमा कराए गए। ज्यादा कमीशन पाने के लिए 31 हजार 655 रुपए जमा कमाए । इस बार भी उसे फिर से मोटा कमीशन मिला।

FRAUD 11zon

लालच के चलते उसने कंपनी में 17 लाख 18 हजार 66 रुपए लगा दिए। कार्य पूरा करने साथ ही कुल 20 लाख 18 हजार रुपए से ज्यादा कमीशन सहित रकम हो गई। उसने पैसे मांगे जो मना कर दिया।

यह भी पढ़ें  Railways: Rewari- Alwar रेलवे मार्ग रहेगा बाधित, इन ट्रेनोंं के बदले रूट, यहां जानिए पूरी Details

बाद में उसके बाद बार-बार मैसेज भेजे गए कि 50 प्रतिशत जमा कराओगे तो पैसे मिलेंगे। जिससे उसे शक हुआ और उसे ठगी का पता चलते ही पुलिस को शिकायत दी गई।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now