ITI Admission: Haryana ITI में Admission शुरू, ये कागजात जरूरी ?

On: June 10, 2024 7:50 AM
Follow Us:

ITI Admission:  हरियाणा में 7 जून से आईटीआई में दाखिले  (Admission) के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दाखिले के लिए 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिलो के लिए आन लाईन आवेदन करना होगा। दाखिले के लिए अंतिम तिथि क्या है.. कौन कौन से कागजात जरूरी है।

वर्ष 2024-25 में अगर कोई विद्यार्थी दाखिला (Admission in ITI)  लेना चाहता है तो उसके पास (Aadhar card) आधार कार्ड नंबर,  (mobile number) मोबाइल नंबर, बैंक खाता , ईमेल आईडी और परिवार पहचान पत्र (PPP) होना अनिवार्य हैं।

इसके बिना विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं। हालांकि अभी तक पीपीपी व आधार को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं सामने आई है। दाखिले के पहले ही विभाग की ओर से नोटिफिकेशन  (Notification for ITI Admission) जारी कर विद्यार्थियों को दाखिले संबंधित दस्तावेजों को ठीक करने के निर्देश भी दिए जा चुके थे।

ADMISSION

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से अभी तक सिर्फ आवेदन फार्म भरने की अधिसूचना जारी की गई है। दाखिला चरणों और वरियता सूची को लेकर अभी तक तिथियों की घोषणा नहीं की है।

Rewari  में करीब साढ़े 5 हजार सीटें

रेवाडी जिलें में 23 राजकीय आईटीआई में करीब साढ़े 5 हजार सीटें स्वीकृत हैं, इन पर दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। दाखिले के लिए 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

Online  फार्म भरें

जिन विद्यार्थियों को आईटीआई में आवेदन करना है वह विद्यार्थी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। इस बार दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिन ही चलेगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now