मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IASअधिकारियों ने लोको शेड, हेमू की हवेली व दार्शनिक स्थलों का किया भ्रमण

On: May 9, 2024 7:15 PM
Follow Us:

 

IAS: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में 6 प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारियों ने हरियाणा दर्शन प्रोग्राम के अंतर्गत आईजीयू का दौरा किया। कार्यक्रम के बाद सभी आईएएस अधिकारी लोको शेड तथा हेमू की हवेली, रेवाड़ी (Rewari News)  का भी भ्रमण किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जे.पी. यादव एवं कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने सभी आईएएस अधिकारियों का स्वागत किया। कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियां के बारे में एवं कार्य शैली की रूपरेखा को विस्तार से बताया।

विचार किए सांझा: अंकित कुमार चौकसे, आईएएस, सहायक आयुक्त जींद, सुश्री अंजलि श्रोत्रिय, आईएएस, सहायक आयुक्त, रोहतक, श्री अर्पित संगल, आईएएस, सहायक आयुक्त, हिसार, सुश्री ज्योति, आईएएस, सहायक आयुक्त, यमुनानगर, श्री राहुल, आईएएस, सहायक आयुक्त, नूंह, श्री शाश्वत सांगवान, आईएएस, सहायक आयुक्त, सिरसा ने अपने अपने विचार शेयर किए

यह भी पढ़ें  500-500 नोटों की गडि्डयों का लगाया ढेर, गिनते गिनते थक गए लोग.. Video Viral

 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जे.पी. यादव ने सभी आईएएस अधिकारियों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने रेवाड़ी के इतिहास एवं प्राचीन धरोहरों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान लाइजनिंग ऑफिसर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सांगवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी आईएएस अधिकारी लोको शेड तथा हेमू की हवेली, रेवाड़ी भ्रमण के लिए रवाना हुए।

 

इस अवसर पर अनुपमा अंजलि, एडीसी, रेवाड़ी उपस्थित रही। कुलपति प्रोफेसर जे.पी. यादव ने अनुपमा अंजलि, एडीसी का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी, डॉ. ईश्वर शर्मा, उप-कुलसचिव डॉ. नवीन कुमार पिपलानी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  Dharuhera News: वृद्धा की हुई आकस्मिक मौत, बेटे की हरकत ने किया शर्मसार

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now