Bhiwadi: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने ले ली मासूम बेटे की जान, शव को नाले में फेका

On: April 15, 2024 2:44 PM
Follow Us:

Bhiwadi: भिवाडी में एक अजीब मामला सामने आया है। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर चार साल के मासूम की (Murder in Bhiwadi)  हत्या कर दी। इतना ही नही हत्या के बाद शव को गंदे नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दोनो काबू कर लिया हैं

 

जानिए क्या था मामला Bhiwadi

Bhiwadi SP अतुल साहू ने बताया कि 10 अप्रैल को बच्चे का शव फ्लोरिडा इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास गंदे नाले में मिला था।

पुलिस ने CCTV की मदद पुलिस ने इस मामले में विक्रम (4) की हत्या के आरोप में मां मुन्नी देवी (35) पत्नी पहरु निवासी गुमला (झारखंड) और उसके बॉयफ्रेंड अरविंद कुमार (38) पुत्र रुदल राय यादव निवासी वैशाली (बिहार) को गिरफ्तार किया है।

मुन्नी देवी 4 साल से अपने पति से अलग भिवाड़ी में सूरज सिनेमा के पीछे रविंद्र कॉलोनी में अपने नाबालिग बच्चे विक्रम के साथ रह रही थी। उसका पति झारखंड में ही रहकर मजदूरी करता है।

प्रेमी साथ मिलकर की हत्याBhiwadi

पुलिस की पूछताछ में मुन्नी ने बताया- उसका बेटा विक्रम बचपन से दिव्यांग था। वह चल नहीं पाता था। वह उसकी देखभाल करते हुए काफी परेशान हो चुकी थी। वहीं बीमारी के इलाज में काफी रुपए खर्च हो रहे थे। इलाज के खर्चे से परेशान होकर अरविंद के साथ मिलकर बेटे को मार दिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now