Political news: प्रियंका गाधी व अमित शाह आएंगे अलवर

On: April 12, 2024 3:03 PM
Follow Us:

Political news : अलवर में लोकसभा चुनाव के प्रचार के केवल 5 दिन बचे हैं। ऐसे में नेता जोर-शोर से प्रचार में लगे है। भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के लिए अमित शाह तथा कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रियंका गांधी रोड शो करने अलवर आ रही है।

 

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज अलवर में अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। डोटासरा दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। शिक्षा मंत्री खटीक छात्रावास में कार्यक्रम में भाग लेंगे।

BREAKING NEWS

अमित शाह 13 को हरसौली

13 अप्रैल को बीजेपी के दिग्गज नेताओं में से एक गृह मंत्री अमित शाह आएंगे। वे दोपहर करीब 3 बजे जन सभा को संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी का रोड शो अलवर में

कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अलवर शहर में रोड शो करेंगी। कांग्रेस को सबसे अधिक ताकत अलवर शहर में लगानी पड़ रही है। उनकी तैयारियो को लेकर पार्टी ने जिम्मेदारी सोपी गइ है।

 

मालाखेड़ा में 12 को आएंगे गोविंद डोटासरा

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व जाट समाज के बड़े नेता गोविंद डोटासरा 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे अलवर के मालाखेड़ा में जन सभा को संबोधित करेंगे। पिछली कांग्रेस सरकार में डोटासरा का चेहरा काफी आगे बढ़ा है। अशोक गहलोत ने डोटासरा को पहले सरकार में मंत्री बनाया। उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा है। अब भी विधानसभा में डोटासरा की आवाज सुनी जाती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now