Dharuhera crime: नशेडी कहना पडा महंगा, टैंपू चालक की कर दी धुनाई

On: April 7, 2024 4:08 PM
Follow Us:

Dharuhera crime: यहां के नंदारामपुर बास गांव में एक टैंपू चालक को गांव के ही दो भाईयो को नशेडी कहना महंगा पड गया। दोनो भाईयो ने चालक की जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं जान से मारने  (crime news) की धमकी भी दी।

 

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी​ शिकायत में नंदरामपुरबास  (nandrampur bass) के रहने वाले दिनेश ने बताया कि वह धारूहेडा में टेंपो चलाता हैं वह शाम को टैंपो लेकर अपने घर आ रहा थी वहीं बल्लु की दुकान पर रूक गया। बल्लु का भाई कमल भी दुकान बंद करके वहीं बैठे मुन्ना व मोहित के पास रूक गया। उस समय उसने यह कह दिया कि यहां पर मत रूको ये नशेडी है।

इतना कहते ही दोनो भाईयो ने पर हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो वे वहां चले गए तथा डर के चलते शशी व कमल भी वहां से भा गए। लेकिन थोडी देर बाद मुन्ना व अमित लोहे की राड लेकर आए तथ उसके सिर में मारी। रॉड लगने से वह लहुलुहानन होक बेहोश हो गया तथा वहीं गिर गया। उसके बाद वे वहां से चले गए तथा जाते जाते जान से मारने की धमकी दी।

 

उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में  (FIR) मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now