Hero Moto Corp में कर्मचारी यूनियन के चुनाव 28 को

On: March 27, 2024 12:12 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा:दिल्ली जयपुर हाईवे​ स्थित हीरो मोटो कार्प Hero Moto Corp  में कर्मचारी यूनियन के प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 28 मार्च को चुनाव होंगे। चुनाव अधिकारी हरनीत छाबडा ने बताया कि एक साल के लिए तीन पदो पर चुनाव होगें।

 

मतदान में केवल स्ठाई Hero Moto Corp कर्मचारी मतदान कर सकते है। कंपनी में 1804 कर्मचारी है। दोपहर 12:30 से चार बजे तक मतदान होगा तथा शाम को ​रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस बार चुनाव एक साल के करवाए जा रहे है जबकि 2022 में दो साल के लिए चुनाव हुए थे।

HERO ELECTION

Hero Moto Corp तीन पदो के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में: प्रधान पद के लिए शिवा, कृष्ण, संजय व श्रीभगवान तथा महासचिव के लिए रामपाल, विश्राम, हुकम, राजकुमार तथा कोषाध्यक्ष के लिए मनोज कुमार, नाथीराम, सुरेंद्र व ईश्वर यादव ने नामांकान किया है।

 

शिवा दो बार रह चुके है प्रधान: इस बार प्रधान पद के चुनाव लड रहे शिवा पहले भी Hero Moto Corp कंपनी दो बार प्रधान रह चुके है। इतना ही नहीं वे चार बाद प्रधान पद से चुनाव लडे जिसमे दे बार हार चुके है। अब देखना यह है पांचवी बार प्रधान पद के लिए लड रहे शिवा को कितना सर्मथन मिलता है। वहीं कृष्ण कुमार, संजय व श्रीभगवान पहली बार प्रधान के लिए चुनाव लड रहे हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now