मृतक कुलदीप की चार दिन पहले ही हुई थी शादी बालाजी से लोटते समय हुआ हादसा
ALWAR/REWARI : Alwar Sikandra Mega Highway पर राजगढ़ क्षेत्र के बावड़ी तिराहे पर एक बडा हादसा हो गया। शनिवार काके कार व क्रेन के बीच भयंकर टक्कर हो गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रेवाडी के जीजा साले की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे व एक महिला गंभीर घायल हैं।
Dharuhera News: गुरु रविदास जयंती पर निकाली झांकी, उपचेयरमेन अजय जांगडा ने दिखाई हरी झंडी

राजस्थान पुलिस ने मिली जानकारी के अुनसाार कांस्टेबल रमेश चंद ने बताया कि बालाजी दर्शन कर कार अलवर की तरफ आ रही थी। वहीं अलवर से राजगढ़ की तरफ टाटा 407 क्रेन आ रही थी। दोनों के बीच आमने सामने की टक्कर हुई है। जिसमें जीजा साल की मौत हो गई। एक का शव मालाखेड़ा सीएचसी तो दूसरे का शव राजगढ़ सीएचसी में रखा है।
कार में सवार सभी गंभीर Big Accident
हादसा इतना भयाकन हुआ है कि कार में सवार 3 बालक व एक महिला गंभीर घायल हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। एक्सीडेंट के बाद रोड पर करीब 45 मिनट तक जाम लगा रहा। कार में कुल 6 जने सवार थे। मृतक की पहचान हरियाणा के जिला रेवाडी के गावं उस्मापुर निवासी कपिल व उसक साले खेडा आलमपुर निवासी कुलदील के रूप मे हुई है।
Haryana Budget 2024: खुशखबरी, अब हरियाणा रोडवेज में इन लोगो का नहीं लगेगा किराया
कुलदीप यादव की चार दिन पहले हुई थी शादी
मृतक कुलदीप यादव की चार दिन पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद परिवार दो कारों से बालाजी दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय यह एक्सीडेंट हो गया।
दो घरो में छाया मातम: हादसे की सूचना पाकर परिवार में सन्नाटा छा गया। तीनो घायलो का उपचार जारी है। हादसे की सूचना पाकर रेवाडी से उनके परिजन अस्पताल पहुचें।
















