ISBT: दिल्ली एयरपोर्ट के पास बनेगा नया ISBT, हरियाणा, यूपी, हिमाचल जाना होगा आसान

On: December 18, 2023 6:33 AM
Follow Us:

ISBT near IGI airport: दिल्ली शहर की भीड से जल्द ही निजात मिलने वाली है। दिल्ली एयरपोर्ट के पास  NEW ISBT  बनेगा । जहां से अंतरराज्यीय बसों के जरिए चारों दिशाओं में कनेक्टिविटी बढ़ाने में आसानी होगी। इसके बनने से हरियाणा, यूपी, राजस्थान, हिमाचल व झारखंड जाने वालोंं वाले यात्रियों की आवागमन आसान हो जाएगा।Dunki: शाहरुख खान की ‘डंकी’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, जानिए क्या है खास

परिवहन विभाग को लिखी गई चिठ्ठी में DIAL ने आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन के पास एक इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने की योजना बनाई है। परिवहन विभाग ने बताया कि यहां से यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लक्जरी बसों का संचालन भी होगा।ISBT

बता दे कि अभी IGI एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, बहुत से मुसाफिरों को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड की ओर जाना होता है। इन बसों के लिए समर्पित स्टैंड या पार्किंग स्थानों की कमी के कारण, ट्रैफिक प्रणाली काफी अव्यवस्थित है। इस वजह से अक्सर बसें एयरपोर्ट के बाहर प्रतीक्षा करती हैं या हवाईअड्डा परिसर के भीतर पार्क करने के लिए पर्याप्त शुल्क का भुगतान करती हैं।Dunki: शाहरुख खान की ‘डंकी’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, जानिए क्या है खास

ऐसे में एक निर्धारित इंटरकनेक्टेड मॉड्यूल विकसित होने से लोगों को अपने शहर के लिए सीधी बस सेवा मिल सकेगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन के पास प्रस्तावित आईएसबीटी, बस, मेट्रो और हवाई सेवाओं को एकीकृत करने वाले मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में काम करेगा।

अनुमति का इंतजार: DIAL ने अंतरराज्यीय बसों की सेवा के लिए एयरपोर्ट आईएसबीटी को विकसित करने और उसे संचालित करने के लिए परिवहन विभाग से भी अनुमति मांगी है।हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग हरियाणा को क्यों लगाई फटकार ? पढ़ें पूरी खबर

अभी उनके प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई है। इस पर कई विभागों से मंथन चल रहा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि सभी विभागों के परामर्श से इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now