मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Sukhdev Singh Murder Case: एक शूटर फौजी, दूसरा फौजी का बेटा, गिरफ्तारी बनी चुनौती

On: December 9, 2023 7:41 AM
Follow Us:

राजस्थान: सुखदेव हत्याकांड में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात सामने आई है। एक शूटर फौजी है। वहीं दूसरा फोजी का बेटा है। दोनो ने हत्या से तीन दिन पहले ही योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। रोहित और नितिन को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

ऐसे में गुरुवार शाम को दोनों शूटरों पर राजस्थान पुलिस ने पांच-पांच लाख का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस दोनों शूटरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

 

कार चालक ने दिया ये बयान: हत्या के बाद दोनों शूटर रोहित और नितिन जिस कार से फरार हुए थे उसके चालक योगेश शर्मा का बयान सामने आया है। पांच दिसंबर की रात मैं अस्पताल में ही थी। उस दौरान मेरे दोस्त बिट्टू का कॉल आया और उसने दो सवारियों को सुजानगढ़ छोड़ने के लिए कहा, जिस पर मैं तैयार हो गया। पत्नी को अस्पताल से घर छोड़ने के बाद मैं पेट्रोल पंप पर पहुंचा, जहां मुझे दोनों लड़के (नितिन और रोहित) मिले। उन्होंने मुझे 1500 रुपये दिए और कार में बैठ गए।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में SHO के साथ 3 कर्मचारी हुए सस्पेंड, आखिर क्या है मामला , पूरी रिपोर्ट

रात करीब 9 बजे उन्हें लेकर मैं सुजानगढ़ की ओर रवाना हो गया। रास्ते में उन्होंने मुझे हिसार छोड़ने के लिए कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया। रात 9:30 बजे के करीब हम सुजानगढ़ बस स्टैंड पहुंचे। जहां वे एक निजी बस में सवार हो गए।New CM of Rajasthan: पर्यवेक्षकों पर टिकी निंगाहें, इस दिन होगा फैसला ?

जानिए कौन है हत्यारे: नितिन फोजी वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ के दोगड़ा जाट गांव का रहने वाला है। उसके पिता कृष्ण कुमार भी सेना में रह चुके हैं और उसका बड़ा भी सेना में है। नितिन करीब पांच साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। एक साल पहले उसकी पोस्टिंग बहरोड़ में हुई थी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: एक लाख का ईनामी बदमाश रिमांड पर, हाइवे पर लूटे थे चार करोड के मोबाइल

8 नवंबर को वह दो दिन की छुट्टी पर गांव आया था, अगले दिन घर से चला गया। इसके बाद नितिन वापस घर नहीं पहुंचा। सुखदेव को गोली मारने के बाद उसकी तस्वीर सामने आई तो घर वाले भी हैरान रह गए।

दूसरे शूटर रोहित के पिता गिरधारी सिंह राठौड़ भी सेना में रह चुके हैं। डेढ़ साल पहले उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शूटर रोहित पर नाबालिग से दुष्कर्म करने और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। तीन साल पहले दुष्कर्म के मामले में रोहित जमानत पर छूटा था।हरियाणा के रेवाड़ी दुकानदार व बारातियों में झडप, दुल्हा व दुल्हन ने छीपकर बचाई जान

यह भी पढ़ें  Haryana : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला , इन प्राइवेट स्कूलों की मान्यता होगी रद्द

रोहित का परिवार कई साल से जयपुर में झोटवाड़ा के जसवंत नगर में रह रहा है। घर पर सिर्फ उसकी मां थीं, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने उन्हें कहीं और भेज दिया है। इससे पहले उनसे रोहित के बारे में पूछताछ भी की जा चुकी है।

इस दिन की हत्या: पांच दिसंबर की दोपहर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की बदमाशों ने उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से राजस्थान में तनाव के हालात हो गए थे। कई जिलो में विरोध- प्रदर्शन हुए। दो दिन बाद सुखदेव का अंतिम संस्कार किया गया।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now