Rewari: इस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मायके से किया अपहरण, जानिए फिर क्या हुआ

On: October 12, 2023 7:11 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: एक् महिला को एक युवक से इंस्टाग्राम दोस्ती करना महंगा पड गया। युवक ने न केवल शादी के दबाव बनाया, वही उसका चाकू के बल पर अपहरण भी कर लिया। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने महिला को चाकू दिखा कर अपहरण करने के मामले में एक आरोपित को काबू करके एक दिन रिमांड पर लिया है।ग्रेप की उडी धज्जियां, सरेआम जलाया जा रहा रेवाड़ी में कूड़ा !

आरोपित की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव राठीवास निवासी संजू राठी उर्फ सौरभ पुत्र महाबीर राठी के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि जिला गुरुग्राम की रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2022 में इंस्टाग्राम पर उसकी बात संजू नाम के एक युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों की फोन पर भी बात होने लगी।

THANA DHR

संजू उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा, उसने शादीशुदा होने की बता कर शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा।

महिला अपने मायके में आई हुई थी। दस अक्टूबर को आरोपी संजू उसके मायके में पहुंच गया और उसे खींच कर कमरे में ले गया। आरोपी ने चाकू उसकी गर्दन पर लगा दिया और चाकू दिखा कर एक आटो से सवारियों को नीचे उतार कर उसे उसमें बैठा लिया। जिस पर उसने शोर मचाया तो लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आरोपी वहां से भाग गया।Rewari: धारूहेड़ा के इन गांव व कालोनियों में 12 घंटे Power cut , जानिए क्यों

शोर मचाया तो छोडकर भागा: आरोपी उसका मोबाईल भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में अपहरण, घर में घुस कर धमकी देने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी संजू राठी उर्फ सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now