पूर्व मुख्य मंत्री राव बिरेंद्र सिंह पुण्य तिथि पर विशेष: हरियाणा के इस दिग्गज नेता के आगे इंदिरा गांधी भी हो गई थी फेल, बुरी तरह से हारा था कांग्रेस का प्रत्याशी

On: September 30, 2023 9:05 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री राव बिरेंद्र सिंह आज पुण्य तिथि है। आज हम आपको उस दौर की घटना बता रहे हैं जब अहीरवाल के दिग्गज राव बिरेंद्र सिंह के सितारे चमक रहे थे। वर्ष 1971 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की तूती बोल रही थी, लेकिन राव ने कुछ वर्ष पूर्व अस्तित्व में आई अपनी विशाल हरियाणा पार्टी के टिकट पर कांग्रेस को झुकने के लिए मजबूर कर दिया था।

इंदिरा गांधी को आना पडा था रेवाड़ी

समय-समय का फेर है समय-समय की बात। किसी समय के दिन बड़े और किसी समय की रात। राजनीति में दिग्गजों के उतार-चढ़ाव भरे दिन इस कहावत को चरितार्थ करते रहे हैं। राव की हार सुनिश्चित करने के लिए खुद इंदिरा गांधी रेवाड़ी आई थी, लेकिन इंदिरा भी राव की जीत नहीं रोक पाईं।

 

INDERJIT

कांटे के मुकाबले में राव बिरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के राव निहाल सिंह को 1899 वोट से हराकर चुनाव में जीत दर्ज की थी। इंदिरा गांधी का प्रचार भी उन्हें हरा नहीं पाया था।पूर्व Haryana CM राव बिरेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर होगा हवन यज्ञ, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित कई दिग्गज पहुंचेगें रेवाड़ी

राव 24 मार्च 1967 से 2 नवंबर 67 तक 224 दिन संयुक्त विधायक दल के बल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे। इसी दौर में उनकी कांग्रेस से अनबन हुई और उन्होंने विशाल हरियाणा पार्टी बना ली।

हालांकि आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी की मौजूदगी में राव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था, लेकिन इससे पूर्व राव ने खुद की पार्टी बनाकर देश की राजनीति में अपने प्रभाव का जलवा दिखा दिया था।

 

rao birender sing 3

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उस समय राव निहाल सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आई थी। इंदिरा को देखने के लिए नारनौल रोड़ पर कई गांवों के लोग सड़कों के किनारे आकर खड़े हो गए थे। इंदिरा गांधी ने भी हाथ हिलाकर सभी ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया था। इस चुनाव में राव बिरेंद्र सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर भी।

रेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में सोमवार से होगी बाजरे की खरीद
संभवत: यह पहला और आखिरी मौका था जब राव ने पैदल चलकर वोट मांगे और वह जनता के दिलों पर राज करने में सफल भी रहे। वर्ष 1971 के चुनाव में हरियाणा में 9 लोकसभा सीटें थी। इनमें से कांग्रेस ने 7 व भारतीय जनसंघ ने जीती थी। कांग्रेस की लहर के बावजूद राव 1899 वोटों से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे थे।

चारों की हुई थी जमानत जब्त

राव बिरेंद्र सिंह को 159125 व उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के निहाल सिंह को 157226 वोट मिले थे। तब कुल छह उम्मीदवार थे। चार की जमानत जब्त हो गई थी। मतदान 3 मई 1971 को हुआ था। 3 लाख 49 हजार 98 मतदाताओं ने मतदान किया था। 9067 वोट रद हो गए थे।

 

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now