मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewri: सैनिक स्कूल की तीसरी मंजिल से छात्र ने लगाई छलांग, मची अफरा तफरी

On: September 8, 2023 12:47 PM
Follow Us:

हरियाणा : रेवाड़ी स्थित सैनिक स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर एक छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। नीचे गिरने की सूचना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। छात्र मूल रूप से महेन्द्रगढ़ जिले के गांव पाथेड़ा निवासी जतिन (16) के रूप में हुई है। खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।Rewari Crime: युवक की हत्‍या के बाद पत्‍थर से कुचला मुंह, खेल मैदान में पडा मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें  हरियाणा में CM Nayab Saini का बड़ा एक्शन, XEN समेत 3 अधिकारी सस्पेंड, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

तीसरी मंजिल से गिरा
पुलिस ने बताया कि महेन्द्रगढ़ जिले के गांव पाथेड़ा निवासी जतिन (16) रेवाड़ी के गांव पाली स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। जतिन वही हॉस्टल में रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे वह स्कूल की तीसरी मंजिल पर बालकनी से नीचे गिर गया।

स्कूल प्रशासन व पुलिस की मदद से छात्र को रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत होने से स्कूल प्रबंधन में अफरा तफरी मच गई।विदेशी महमानों का आवागमन शुरू, जानिए क्या है G20 शिखर सम्मेलन और इसका महत्व

यह भी पढ़ें  Haryana: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाड़ी को दिया बडा तोहफा, 16.21 करोड़ की लागत से 30 गांवों में बनेंगे उपस्वास्थ्य केंद्र

बुझ गया चिराग: जतिन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। जतिन की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। खोल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now