Weather Haryana: दो दिन गर्मी फिर चार दिन होगी झमाझम बारिश, यहां जानिए अपने शहर का हाल

On: September 4, 2023 1:27 PM
Follow Us:
Weather Forecast

Weather Update Haryana:  हरियाणा व एनसीआर के मौसम में एक फिर बदलाव होने जा रहा है। दो दिन तक गर्मी का कहर रहेगी वही बाद में 6 से 9 सितंबर तक एनसीआर व हरियाणा में जमकर बारिश होगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले महीने की शुरुआत से ही अलनीनो का असर साफ तौर पर दिखाई दिया। मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में हिमालय की तलहटी में सुप्त अवस्था में विराजमान है। साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं हुई है।G-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली में भारी वाहनो की नो एंट्री, 200 ट्रेनों को किया रद्द

हरियाणा में करीब एक माह से मानसून गतिविधियां सुप्त पड़ी है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवात के कम दबाव के क्षेत्र में बदलने से बारिश की गतिविधियां होंगी।G-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली में भारी वाहनो की नो एंट्री, 200 ट्रेनों को किया रद्द

दूसरी तरफ पाकिस्तान पर बन रहा प्रति चक्रवात इसकी गतिविधियों में बाधा डालेगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो यह प्रति चक्रवात प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र को पहुंचने से रोकेगा।

BARISH

चक्रवात कम दबाव के क्षेत्र में होगा तब्दील
वर्तमान में उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है, जो कि 24 घंटों में एक कम दबाव का क्षेत्र में तब्दील होकर भारत के उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है।Bhiwadi: भिवाड़ी से धारूहेड़ा का किराया 40 रूपए.. जिम्मेदार कौन

वहीं, एक प्रति चक्रवात पाकिस्तान पर बना हुआ है, जो इस कम दबाव के एरिया को पश्चिमी हिस्सों पर नहीं पहुंचने देगा। इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ पर देखने को मिलेगा। इन राज्यों में जबरदस्त मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।Bhiwadi: भिवाड़ी से धारूहेड़ा का किराया 40 रूपए.. जिम्मेदार कौन

 

केवल बीच में संजीवनी स्वरूप पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सीमित स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। लगातार हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है और दिन का पारा 40.0 के आसपास पहुंच गया है।

संपूर्ण राज्य में तेज गति से हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। संपूर्ण इलाके पर अरब सागर से होकर पश्चिमी उष्ण आर्द्र हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से दिन के तापमान में उछाल और उमस भरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है।

 

मौसम प्रणाली के असर से मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति के आसपास पहुंचने की संभावना है। इस कारण से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर 6 से 9 सितंबर के दौरान आंशिक बादलवाही और पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों पर बिखराव वाली बारिश होने की संभावना है। साथ ही साथ एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी हिस्सों में भी हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now