मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: एनजीटी के आदेश पर धारूहेड़ा स्टेडियम का निरीक्षण, जेसीबी से कूड़ा मिट्टी में दबाया

On: August 12, 2023 7:12 AM
Follow Us:

कूडा निष्तारण के नाम पर घोटाला, छह माह के कूडें को मिट्टी में दबाया, अधिकारी मौन
धारूहेड़ा: एनजीटी के आदेश पर जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को नपा चैयरमैन  कंवर सिंह ओर नपा सचिव प्रवीण छिकारा व याचिकाकर्ता प्रकाश यादव खरखडा  की मौजूदगी में स्टेडियम का मुआयना किया गया। स्टेडियम की स्थिति बदहाल मिली।Rewari: 12 वीं की छात्रा ने स्कूल में लगाया फंदा

 

kuda 1
धारूहेड़ा: डंपिंग यार्ड में कूडे के मिट्टी में दबाते हुए

बता दे कि स्टेडियम को लेकर प्रकाश यादव की ओर से एनजीटी में याचिका दायर की गई। न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी, न्यायिक सदस्य व माननीय डॉ.  ए. सेंथिल वेल, विशेषज्ञ सदस्य द्वारा इस समस्या को सुना गया व  हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व डीएम रेवाड़ी को संयुक्त टीम बना स्टेडियम के पास बने प्रदूषित वातावरण की जाँच व कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए थे।

यह भी पढ़ें  पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्‌डा का रेवाडी में जन्मदिन सेवाभाव से मनाया
kuda
धारूहेड़ा: डंपिंग यार्ड में कूडे  को मिट्टी में दबाते हुए

तीन दिन चली दो जेसीबी, कूडा मिट्टी में दबाया
नपा की ओर से 1.42 करोड का कूडा उठाने व निष्तारण को ठेका हुआ है। पिछले छह माह से गरीब नगर के पास ही कूडा डाला जा रहा था। कूडे का मामला एनजीटी के पास पहुंचने पर आनन फानन मेंं नपा ने जेसीबी से रातोरात कूडे को मिट्टी में दबा दिया गया है ताकि एनजीटी की आदेश पर जांच में स्टेडियम के पास कूडा नहीं मिले।हरियाणा के 9 जिलों में येलो अलर्ट, इस शहर में हुई झमाझम बारिश

यह भी पढ़ें  Kosli: दुकान का ताला तोड़ मोबाइल व सामान चोरी करने वाला रिमांड पर

स्टेडियम की हालत बदहाल:
अदालत के आदेश पर शुक्रवार  नपा चैयरमैन  ओर नपा सचिव  व याचिकाकर्ता  की मौजूदगी मे स्टेडियम का मुआयना किया गया।  स्टेडियम में सुविधाओ के नाम पर कुछ नहीं है। उनके मैन गेट के पास कूडा पडा मिला। बार बार कूडे का जलाया जाता था।   स्टेडियम के मुख्य गेट के सामने व ट्रैक के साथ नगरपालिका द्वारा बनाये गए कूड़ा डंपिंग की वजह से खिलाड़ियों ने प्रदूषित वातावरण के चलते स्टेडियम मे आना ही छोड़ दिया है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now