Rewari Accident: तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार को कूचला

On: April 10, 2023 10:31 AM
Follow Us:

धारूहेडा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया।Rewari crime: IPL मैच पर सट्‌टा लगाते तीन काबू, लैपटॉप, 6 मोबाइल जबत

थाना धारूहेडा पुलिस के अनुसार बिहार के जिला आरा निवासी मुकेश, यूपी के जिला बांदा निवासी अनुराग दोनों इटाची कंपनी में कार्यरत थे। दोनो फिलहाल दोनों राजस्थान के नीमराणा में रहते थे। मुकेश और अनुराग तथा प्रेम प्रताप व भूरा कुमार चारों दो अलग-अलग बाइकों पर यूपी के मथुरा घूमने के लिए गए थे।

मसानी के पास हुआ हादसा
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मसानी के बाद तेज रफ्तार बाइक ने मुकेश कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठा अनुराग सड़क के बीच में गिरा गया तथा मौके पर ही मौत हो गई।ACCIDENT

 

टक्कर लगने के बाद दोनों ने आरोपी कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कार चालक ने स्पीड बढ़ाकर कार को भगा लेग गया। इसके बाद मुकेश ने तुरंत इसकी सूचना धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now