मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rajasthan: जयपुर पुलिस ने डॉक्टरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

On: March 20, 2023 9:18 PM
Follow Us:

अस्पतालो पर लटके ताले, ओपीडी बंद मरीज परेशान
Rajasthan : राजधानी जयपुर में सोमवार को पुलिस ने डॉक्टरों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। निजी अस्पतालों के संचालक और डॉक्टर विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे।

घेराव करने जा रहे डॉक्टर्स ने जब बेरिकेड्स गिराने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां भांज दी। इस लाठी चार्ज में कई डॉक्टर्स को चोटें आई। कई डॉक्टरों के कपड़े फट गए और कई के चश्मे टूट गए।

लाठीचार्ज से चोटिल हुए कुछ डॉक्टर्स लहूलुहान भी हो गए। इनमें कई महिला डॉक्टर भी शामिल हैं।जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के कार्यालय में बैठक के बाद डॉक्टर त्रिमूर्ति सर्किल होते हुए स्टेच्यू सर्किल पहुंचे।

यह भी पढ़ें  Haryana : महेंद्रगढ में GL Public School की बस पलटी, आठ बच्चों की दर्दनाक मौत और 35 घायल, मची चीख-पुकार

कांग्रेस ने कसा था बीजेपी पर तंज: जब हरियाणा मे टीचरो व सरपंचो पर लाठी चार्ज किया था, उसक समय कांग्रेस मनोहर खटटर पर तंज कर रही थी। बेरहमी सरकार! अब जब सरेआम चिकित्सको पर लाठी चार्ज किया जा रहा है तो कांग्रेसी क्यो चुप है

पुलिस ने यहीं पर डॉक्टर्स को रोक दिया तो डॉक्टर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद डॉक्टर आक्रोशित हुए और आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने डॉक्टर्स को रोकने के लिए बेरिकेड्स लगा रखे थे।

यह भी पढ़ें  Bulldozer Action: अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

 

ओपीडी बंद, मरीज बेहाल: राइटू हेल्थ बिल के विरोध में राजस्थान में प्राइवेट हॉस्पिटल में ओपीडी सेवाएं बंद रखी गई है। सोमवार को प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज परिसर में एक बैठक रखी। जिसमें राइट टू हेल्थ मिलकर विरोध में आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। दिल को वापस लेने की मांग को लेकर 21 मार्च को रैली भी निकाली जाएगी।

जब तक सरकार आरटीएच को लेकर चिकित्सकों की मांगे नहीं मान लेगी तब तक सभी प्राइवेट हॉस्पिटल अपने संस्थान बंद रखेंगे। साथ ही सभी सरकारी योजनाएं विशेष तौर से चिरंजीवी एवं आरजीएचएस का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now