मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Cyber crime : ईंट मंगवाने के लिए पैसे भेजने के नाम पर 1.14 लाख की ठगी

On: March 7, 2023 11:37 AM
Follow Us:
रेलवे टिकट की रिफंड के नाम पर पुलिस कर्मी को लगाई 94 हजार की चपत

रेवाडी: शातिर ठगी के नए नए हथकंडे अपना रहे है। शातिर बदमाश ने भट्टा संचालक के रिश्तेेदार के खाते से शातिरों ने ईंट मंगवाने का झांसा देकर एक लाख 14 हजार रुपये की ठगी कर ली है। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसे धोखाधडी का पता चला। हरियाणा के रेवाडी इस होटल मे करवाया जा रहा था देहव्यापार, होटल मालिक सहित दो काबू

पुलिस को दी शिकायत में खड़गवास निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह बुढ़पुर गांव में भट्टा चलाते हैं। उसके पास उसके दोस्त भट्टा संचालक कृष्ण का फोन आया। कृष्ण ने कहा कि उसके जानकार के यहां ईंट जाएगी।

यह भी पढ़ें  200 रूपए के लिए जिगरी दोस्त की कर दी हत्या, शव पर ईंट बांध फैंक दिया तालाब में, जानिए कैसे हुआ खुलासा

 

जिसके लिए फोन आएगा। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने प्रवीण कुमार से 20 हजार ईंट की कीमत पूछी तो उन्होंने बताया कि कीमत एक लाख आठ हजार रुपये है।

शातिर ने प्रवीण को कहा कि उसके पास कुछ देर बाद उसके बेटे का फोन आएगा जो फोन-पे से सारी पेमेंट कर देगा। कुछ देर बाद प्रवीण के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने पहले प्रवीण के खाते में 30 रुपये डाले लेकिन वह नहीं आए। उसके बाद शातिर ने उससे दूसरे नंबर भेजने को कहा।

यह भी पढ़ें  हरियाणा में लॉन्च होगी मेरी पॉलिसी- मेरे हाथ :12 बजे ड्राइव की लॉन्चिंग, जानिए क्या है पोलिसी

हरियाणा में TGT शिक्षकों के 7,471 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करे अप्लाई
प्रवीण ने उसकी बातों में आकर अपने जीजा के नंबर भेज दिए। शातिर ने उसके जीजा को फोन करके 30 रुपये उनके खाते में आने के बारे में पूछा। इसके बाद शातिर ने उनके खाते में 49 हजार रुपये डाले लेकिन वह ट्रांजेक्शन फेल हो गई।

ऐसे की ठगी: उसने 25 हजार, 20 हजार व दो बार में 9900-9900 रुपये डालने की बात कहकर उनके मोबाइल रिसीव करने का ऑप्शन भेजा। प्रवीण के जीजा ने जैसे ही रिसीव के ऑप्शन पर क्लिक किया वैसे ही उसके खाते से 113890 रुपये कट गए। फोन पर मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का पता चला।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now