मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

कोसली मे होटल संचालक पर कातिलाना हमला, घोंपा चाकू, हालत गंभीर

On: May 18, 2022 1:29 PM
Follow Us:

दुकान में छिपकर बचाई जान, कोसली पुलिस ने किया मामला दर्ज

कोसली: बदमाशों में पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। कोसली में सरेआम बदमाशों ने एक होटल संचालक कातिलाना हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये था मामला: गांव भाकली निवासी जयभगवान ने बस स्टैंड के कोसली के पास होटल खोला हुआ है। वह किसी काम से अनाज मंडी में गया हुआ था। तभी बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने उसे घेर लिया। एक युवक के पास चाकू से तथा अन्य ने लाठी-डंडे कातिलाना हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें  प्रयाग स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

पेट में घोंपा चाकू: युवकों ने जयभगवान पर तेजधार हथियारों से हमला बोल लिया। युवक पर काफी लाठी-डंडे बरसाए गए। इतना ही नहीं उसके पेट में चाकू भी घोंप दिया। हमले में लहूलुहान होने के बाद भी जयभगवान ने हिम्मत नहीं हारी और वह उनसे बचकर एक दुकान में छिप गया। युवक को काफी गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। घायल जयभगवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची कोसली पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें  रेवाडी: श्री दिगम्बर जैन पंचायत के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन 30 से

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now