जौनावास मेें बाबा मुरलीनाथ का मेला आज

On: March 18, 2022 1:45 AM
Follow Us:

रेवाडी: धुलेंडी के उपलक्ष्य में जिला के गांव जौनावास में 18 मार्च को बाबा मुरलीनाथ का मेला आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कुश्ती-दंगल सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

सरपंच चंचल देवी ने बताया कि गांव में हर वर्ष की तरह धुलेंडी के अवसर पर बाबा मुरलीनाथ का मेला आयोजित होगा। इसमें 100, 200 एवं 800 मीटर दौड़ के साथ बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ होगी। खेलों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 2100 एवं 1100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर 21 हजार रुपए का कुश्ती दंगल भी आयोजित होगा और इसके बाद कबड्‌डी मुकाबले होंगे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now