मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Crime: रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ सतनाली में नायब तहसीलदार काबू, रजिस्ट्री के नाम पर लिए थे 14 हजार रूपए

On: January 18, 2022 2:44 PM
Follow Us:

हरियाणा : महेन्द्रगढ़ जिले के गांव सतनाली में मंगलवार को विजिलेंस टीम ने नायब तहसीलदार अमित कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों उसके ऑफिस से ही गिरफ्तार किया। आरोपित नायब तहसीलदार ने एक अधिक्ता से रजिस्ट्री के नाम पर एक वकील से 14 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। विजिलेंस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ ही रिश्वत की इस राशि को बरामद कर लिया है।

Covid update: मंगलवार को रेवाडी में मिले 193 केस, सीटीएम ने किया कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण

पुलिस के अनुसार महेन्द्रगढ़ जिले के कस्बा सतनाली निवासी एडवोकेट बलबीर ने अपनी जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। रजिस्ट्री की एवज में सतनाली के नायब तहसीलदार अमित कुमार की तरफ से 14 हजार रुपए की डिमांड की गई। मंगलवार को रजिस्ट्री होनी थी। इससे पहले एडवोकेट बलबीर ने नारनौल विजिलेंस को नायब तहसीलदार द्वारा रिश्वत मांगे जाने की सूचना दे दी।

Haryana News: इलेक्ट्रोपैथी से होता है बीमारी का जड से ईलाज: कंवर सिंह

पाउडर लगा वकील को दिए रुपए:
इसके बाद विजिलेंस ने नायब तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान तैयार किया। नायब तहसीलदार अमित ने 14 हजार रुपए मांगे थे। विजिलेंस ने इसके लिए बाकायदा 14 हजार रुपए केमिकल लगाकर एडवोकेट के दिए।

Haryana News: अंतर्राष्ट्रीय कविता पाठ प्रतियोगिता मेंआईजीयू के छात्र गजानंद रहे प्रथम

कार्यालय में थामे रिश्वत के रुपए:
दोपहर बाद करीब पौने 3 बजे विजिलेंस ने नायब तहसीलदार अमित को उसके ऑफिस में एडवोकेट को रिश्वत की रकम देने भेजा। जैसे ही नायब तहसीलदार ने रिश्वत की रकम पकड़ी तुरंत नारनौल विजिलेंस के इंचार्ज नवल किशोर के नेतृत्व में उनकी टीम ने रेड कर दी। नायब तहसीलदार को मौके पर ही पकड़ लिया। विजिलेंस टीम उसे हेड क्वार्टर यानी नारनौल लेकर पहुंच रही है। उसके बाद रिश्वत केस से जुड़ी अन्य जानकारी विजिलेंस की तरफ से दी जाएगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now