मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Crime: दहेज की खातिर पत्नी की पिटाई, हवाई फायर कर दी धमकी, पति काबू

On: January 14, 2022 1:35 AM
Follow Us:

बावल: थाना पुलिस ने पत्नी को दहेज की मांग को लेकर परेशान करने और मारपीट कर हवाई फायर करने के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बीदावास निवासी मंदीप है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता ने बावल पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी गांव बीदावास निवासी मंदीप के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके पति मंदीप, मामा ससुर बलराज,ननद ललिता दहेज के लिए परेशान करते थे।

Train Accident: बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस की 12 डिब्बे पटरी से उतरे; 3 यात्रियों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

बेटा होने के बाद भी उनके परिजनों ने हैसियत से ज्यादा दिया था। इसी दौरान 20 नवंबर को उसकी सास की मौत हो गई थी। उसी दिन शाम को उसका पति गाड़ी लेकर आया और घर में घुसते ही उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसी दौरान उसके मामा ससुर पनवाड निवासी बलराज का फोन पति के पास आया। जिसके बाद उसका पति गाड़ी से एक पिस्टल निकालकर लाया और हवाई फायर कर दिया। बाद परिवार के अन्य लोग वहां आ गए और मुझे बचा लिया। पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पति मंदीप को गिरफ्तार कर लिया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now