Vaccination Camp: स्कूलों में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित

On: January 7, 2022 2:25 PM
Follow Us:

रेवाड़ी : शिक्षा विभाग के आदेशानुसार स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में एमएलपी ग्रुप के महेश्वरी, राजपुरा और तिजारा स्कूल में टीकाकरण शिविर आयोजित करते हुए 15 से 18 आयुवर्ग के विद्यार्थियों का टीकाकण किया गया। संस्था के चेयरमैन एके शर्मा और मैनेजिग डायरेक्टर डा. पीके शर्मा ने स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

BHEL Recruitment 2022: भेल में इंजीनियर और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, आवेदन करे 11 जनवरी तक

डीएन स्कूल: बालवास जमापुर स्थित डीएन पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में 15 से 18 वर्ष के 70 विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए। पीएचसी जाटूसाना की टीम में शामिल हरिकिशन, प्रदीप, बलजीत, अनु, शर्मिला ने छात्रों का टीकाकरण किया। स्कूल निदेशक रामअवतार यादव, प्रधानाचार्य मीनू यादव ने टीम का आभार जताया

BHEL Recruitment 2022: भेल में इंजीनियर और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, आवेदन करे 11 जनवरी तक


नवज्योति स्कूल:
पीथड़ावास स्थित नवज्योति पब्लिक स्कूल में 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डा. अभिषेक रोहिल्ला, मुकुल यादव, एएनएम संतोष यादव, अनिता कुमारी, आशा वर्कर मंजू, महिपाल तथा दिनेश के सहयोग से 250 छात्रों को पहली डोज लगाई गई। विद्यालय निदेशक सत्यवीर यादव और प्राचार्या सुमन भार्गव स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

SBI Recruitment 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कई पदों पर भर्ती, आवेदन करे 13 तक

विवेकांनद स्कूल: कुंड स्थित विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15से 18 आयुवर्ग के छात्रों का शिविर आयोजित करके टीकाकरण किया गया। शिविर में 218 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग खोल की टीम में शामिल जितेंदर, विक्रम, विनोद, रवि बजाड़ आदि ने छात्रों का टीकाकरण करते हुए कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय निदेशक अशोक यादव और प्रधानाचार्य विवेक यादव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now