Rewari news: बुजुर्गो को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए प्रशासन सजग

On: January 4, 2022 12:07 PM
Follow Us:

अधिकारी वरिष्ठ नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं करवाएं उपलब्ध
रेवाड़ी: डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि वरिष्ठï नागरिकों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए जिला प्रशासन सजग है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वरिष्ठï नागरिकों के साथ मधुर एवं सौम्य व्यवहार करें और उनकी शिकायतों व समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करवाएं।
डीसी यशेन्द्र सिंह मंगलवार को वरिष्ठï नागरिकों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा वरिष्ठï नागरिकों को के लिए सीनियर सिटीजन क्लब में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वरिष्ठïजनों को समान अवसर व अधिकार दिलाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सृजनात्मक पहल करनी होगी। उन्होंने वरिष्ठï नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए उनकी केयर टेकर लगवाने की मांग पर संबंधित अधिकारी को केयर टेकर लगाने के निर्देश दिए।
यह रहे मौजूद :
इस अवसर पर एसडीएम कोसली होशियार सिंह, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमजीजीए अमन वालिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणूबाला सहित सतबीर यादव, डा. कंवर सिंह, हरीश मलिक उपस्थित रहे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now