मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

दिल्ली में भी पहुंचा ओमिक्रॉन? अब तक मिले 12 संदिग्ध मरीज भर्ती

On: December 3, 2021 9:28 AM
Follow Us:

दिल्ली: दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में अब तक कोविड​​​​-19 ‘ओमिक्रॉन’ वैरिएंट (COVID-19 Omicron Variant) से संक्रमित होने के संदेह में 12 मरीजों को भर्ती कराया गया है। आठ ओमिक्रॉन संदिग्ध मरीजों को गुरुवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार संदिग्धों को आज भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो का टेस्ट कोविड​​​​-19 पॉजिटिव है, जबकि अन्य दो की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। सूत्रों ने बताया कि इन चार संदिग्धों में से दो ब्रिटेन से, एक फ्रांस से और एक नीदरलैंड से आया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आज चारों मरीजों के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें  Holika Dahan : होलिका दहन पर भद्रा का साया, जानिए दहन का सही समय ओर पूजा विधि ?

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि कर्नाटक में संभावित रूप से अधिक खतरनाक कोरोना वायरस स्ट्रेन के दो मामलों का पता चला है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि दो लोग COVID-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए। एक व्यक्ति लगभग 66 वर्ष का है और एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जो वापस चला गया है। दूसरा व्यक्ति 46 वर्षीय डॉक्टर है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now