मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाड़ी की चहक यादव एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, 17 साल की उम्र में रचा इतिहास

On: February 1, 2026 9:21 AM
Follow Us:
रेवाड़ी की चहक यादव एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, 17 साल की उम्र में रचा इतिहास

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाडी के शक्ति नगर निवासी युवा निशानेबाज चहक यादव का चयन 2 फरवरी से दिल्ली में आयोजित होने वाली एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। महज 17 वर्ष की उम्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही चहक का चयन न केवल उनके परिवार बल्कि रेवाड़ी जिले और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

बता दे कि यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की जाएगी, जहां एशिया के कई देशों के शीर्ष निशानेबाज हिस्सा लेंगे। चहक इस चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग में भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतरेंगी।

यह भी पढ़ें  दीपावली पर लाया BSNL ऐसा आफर, जीयो, एयरटेल की उडी नींद

ट्रायल में किया था शानदार प्रदर्शन: चहक के कोच रमन राव ने बताया कि उन्होंने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के लिए आयोजित पांच कड़े चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की की है। कोच के अनुसार चहक की सबसे बड़ी ताकत उनकी तकनीकी मजबूती के साथ-साथ मानसिक संतुलन है, जो बड़े और दबाव वाले मुकाबलों में निर्णायक भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कम उम्र के बावजूद चहक में आत्मविश्वास और अनुशासन स्पष्ट रूप से नजर आता है, जो उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाता है।

यह भी पढ़ें  Haryana Vivha Shagun Yojana: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हुई शुरू, इन लड़कियों को मिलेंगे 71 हजार रुपए

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी चहक का चयन एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यवश चोट के कारण वह उस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकीं। इसके बावजूद उन्होंने निराश होने के बजाय कड़ी मेहनत जारी रखी और शानदार वापसी की। दिसंबर माह में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और जज्बे को साबित किया।

इससे पहले भी चहक यादव ने नेशनल और स्कूली राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में कई पदक अपने नाम किए हैं। क्षेत्र के खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि चहक एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करेंगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now