मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

भाडावास फीडर में तीन दिन रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, जानिए क्यों ?

On: November 11, 2021 8:51 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। गांव भाड़ावास स्थित 33 केवी क्षमता के पावर हाउस में 11 नवंबर को वीसीबी बदलने का काम किया जाएगा। 11 केवी क्षमता कि इस वीसीबी की वजह से आगामी 3 दिनों तक इस सब स्टेशन से जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान इस सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति को दूसरे सब स्टेशनों से जोड़ा जाएगा। सब स्टेशन के एसएसए परमजीत सिंह ने बताया कि पावर हाउस की 11 केवी क्षमता की वीसीबी को बदलने का कार्य काफी समय से लंबित चला आ रहा था। इसके वजह से अनावश्यक कट लगने के साथ आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा था।
वीसीबी को बदलने का काम गुरुवार से प्रारंभ हो गया है जो कि टेस्टिंग चरण होने के कारण आगामी 3 दिनों तक इस सब स्टेशन से जुड़े फीडर की सप्लाई प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन से जुड़े हुए फीडर की सप्लाई को दूसरे सभी स्टेशनों पर शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वीसीबी लगने के बाद इसकी टेस्टिंग भी की जानी है जिसके बाद ही आपूर्ति चालू की जाएगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now